2008-04-30 16:52:55

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले गतिविधि हो च मिन्ह शहर में पूरी

श्रोताओं, पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले ने 29 तारीख की रात को अपना 19वां पड़ाव पूरा किया, यह विदेशों में उस का अंतिम पड़ाव भी है। अब विदेशों में पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि पूर्ण रूप से समाप्त हो गई है।

स्थानीय समय के अनुसार रात को छह बजकर 10 मिनट पर, वियतनाम के राष्ट्र गान की गूंजती ध्वनि में हो च मिन्ह शहर में पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि औपचारिक रूप से शुरू हुई। वियतनाम के उप प्रधान मंत्री श्री व्येन शैन रन ने उसी दिन की मशाल रिले की आरंभिक रस्म में भाग लिया।

वियतनामी ऑलंपिक कमेटी के उपाध्यक्ष एवं स्थायी महा सचिव श्री ह्वांग योंग च्यांग ने ऑलंपिक मशाल रिले की आरंभिक रस्म में कहा,

आज से हमारे शहर का नाम हमेशा के लिए ऑलंपिक के इतिहास में जुड़ गया है। यह हमारे सभी लोगों के लिए गौरव की बात है।

हो च मिन्ह शहर के उप मेयर, हो च मिन्ह शहर की ऑलंपिक मशाल रिले आयोजन कमेटी की अध्यक्ष नगुयेन थी थू हा ने भी रस्म में पेइचिंग ऑलंपिक को बधाई दी।

इस के बाद वियतनाम स्थित चीनी दूतावास श्री हू छ्येन वन ने प्रथम मशाल धारक नगुयेन थी थू हा को मशाल थमाई और ढाई घंटे वाली दौड़ शुरू हुई।

मशाल हो च मिन्ह शहर के अनेक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों से गुज़री। रास्ते में अनेक स्थानीय नागरिकों और चीनी विद्यार्थियों ने चीन का पांच सितारों वाला झंडा हिलाकर ऑलंपिक मशाल रिले का समर्थन किया।

वियतनाम के फींगयांग प्रांत से आये श्री फू ने कहा,

मैं सुबह 10 बजे यहां आया हूं। यह विदेशों में ऑलंपिक मशाल रिले का अंतिम पड़ाव है। चीनी होने के नाते, हमें इस गतिविधि पर बहुत गौरव है। मेरी शुभकामना है कि पेइचिंग ऑलंपियाड जरूर सफल होगा।

ऑलंपिक मशाल रिले को देखने वाले सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं।

वियतनाम में मशाल रिले देखना हमारे सब लोगों का सपना है। वियतनाम में हम ने लम्बे अरसे से इंतजार किया है। हमें बड़ी खुशी हुई है। हमारी शुभकामना है कि पेइचिंग ऑलंपिक जरूर सफल होगा और चीन दिन ब दिन शक्तिशाली बनेगा।

मशाल रिले को देखने वाले एक वियतनामी नागिरक ने भी हमें बताया,

मैं ने अखबार में यह पढ़ा कि पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि हमारे यहां होगी , तो मैं यहां आया हूं। मैं खेल और ऑलंपिक के प्रति अपना समर्थन दिखाना चाहता हूं।

स्थानीय समय के अनुसार रात को आठ बजकर 10 मिनट पर, वियतनाम स्थित चीनी राजदूत श्री हू छ्येई वन 59वें मशाल धारक के रूप में हो च मिन्ह शहर की सातवीं सैन्य क्षेत्र व्यायामशाला के द्वार पर आये । उन्होंने अंतिम मशाल धारक वियतनाम ऑलंपिक कमेटी के अध्यक्ष नगुयेन देह थाई को मशाल थमाई । श्री नगुयेन देह थाई ने कहा,

शांति को प्रतिबिंबित करने वाली 2008 पेइचिंग ऑलंपिक मशाल वियतनाम पहुंची है। मैं वियतनाम में खेल जगत के कर्मचारियों की ओर से चीनी ऑलंपिक कमेटी के प्रति आभारी प्रकट करना चाहता हूं। हम हर संभव कोशिश करके पेइचिंग ऑलंपिक का समर्थन करेंगे।

हो च मिन्ह शहर के बाद पेइचिंग ऑलंपिक मशाल चीन के हांगकांग में आयेगी।