2008-04-18 12:38:19

नयी दिल्ली में पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि सफल

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि 17 तारीख को भारत की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित हुई।
   नयी दिल्ली विदेश में पेइचिंग ऑलंलिक मशाल रिले की गतिविधि का 11वां पड़ाव था। मशाल रिले की गतिविधि स्थानीय समय 16 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुई और गतिविधि डेढ़ घंटे तक चली। मशाल रिले का मार्ग भारत के राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक राज्य पथ पर दो किलोमीटर 300 मीटर लम्बा था। 70 मशालधारकों ने रिले में भाग लिया, जिन में भारत के विश्व टेनिस चैम्पियन श्री महेष भुपाती और 1980 के बाद भारत के प्रथम ओलिंपिक पदक के विजेता श्री लीन्दर पैस शामिल हैं।
   भारत पड़ाव रिले की गतिविधि समाप्त होने के बाद ,पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले की गतिविधि 19 तारीख को थाइलैन्ड की राजधानी बैंकोक में आयोजित होगी। (होवेइ)
 
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040