ल्हासा में मार्च 14 हिंसक घटना के प्रत्यक्षदर्शी, अमरीका के पर्यटक श्री जिम क्रेस्टन ने हाल में चीनी संवाददाता से कहा कि ल्हासा में मार्च 14 हिंसक घटना में चीनी सरकार का कदम दमन चक्र नहीं हैं। चीनी पुलिस ने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है और ल्हासा की स्थिरता की रक्षा की है।
60 वर्षीय श्री क्रेस्टन अमरीका के पर्यावरण परियोजना कंपनी में एक इंजीनियर हैं। चीन से अमरीका वापस गए श्री क्रेस्टन ने शिकागो के कार्यालय में संवाददाता से कहा कि मार्च की 14 तारीख से उन की ल्हासा की 3 दिवसीय यात्रा अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने हिंसक घटना में दमन चक्र नहीं किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम ने सेना नहीं देखी। किसी भी व्यक्ति के पास हथियार नहीं थे । जांच चौकी की पुलिस के हाथों में भी हथियार नहीं थे।
उन्होंने सी.एन.एन समेत अमरीकी मीडिया की ल्हासा की मार्च 14 घटना की झूठी रिपोर्ट के प्रति असंतोष और विरोध प्रकट किया। (पवन)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |