2008-04-14 18:19:30

ल्हासा में सामाजिक व्यवस्था कदम ब कदम सामान्य हो गयी है

चीनी समाचार एजेंसी शिन ह्वा से मिली खबर के अनुसार, 14 मार्च हिंसक घटना को घटित हुए एक महीना बीत चुका है। ल्हासा में सामाजिक व्यवस्था कदम ब कदम सामान्य होता जा रही है।

पिछले एक महीने के भीतर पोताला महल बाहर के लिए पुनः खोला गया है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कदम ब कदम बहाली की गयी है। तिब्बत आने-जाने वाले व्यक्तियों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। चीन सरकार ने नुकसान उठाने वाले व्यापारियों को सहायता देने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए हैं। आम जनता का जीवन पहले की ही तरह शांत हो गया है। ल्हासा शहर के मेयर श्री दोर्चेसीजू ने संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि हालांकि 14 मार्च हिंसक घटना ने ल्हासा के पर्यटन उद्योग पर कुप्रभाव डाला है, फिर भी यह प्रभाव अल्पकालित है। ल्हासा के पर्यटन के भविष्य के विकास के प्रति उन का पक्का विश्वास है।(श्याओयांग)