2008-04-14 17:17:10

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले दारिस-सलाम में सफलता से आयोजित हुई

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले स्थानीय समय के अनुसार 13 अप्रैल को तन्ज़ानिया की राजधानी दारिस-सलाम में सफलतापूर्वक आयोजित हुई।

दारिस-सलाम विदेशों में पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले का आठवां पड़ाव है। वहां मशाल रिले ने 2 घंटों में लगभग 5 किलोमीटर लम्बा रास्ता तय किया। मशाल रिले तांजानिया जाम्बिया रेलवे स्टेशन से शुरु होकर तन्ज़ानिया की राष्ट्रीय व्यायाम-शाला पर जा कर समाप्त हुई। चीन ने भिन्न-भिन्न समय पर इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण में सहायता दी थी। कुल 80 मशालघारकों ने मशाल रिले में भाग लिया। तन्ज़ानिया के गृह मंत्री श्री क्हाटिप ने मशाल रिले के प्रथम मशाल धारक बन कर रिले का प्रथम चरण पूरा किया और संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव, तन्ज़ानिया से आईं सुश्री टिबैजुका ने मशाल रिले का अंतिम चरण पूरा किया। तन्ज़ानिया के उप राष्ट्रपति श्री अली मोहम्मद शैन ने मशाल रिले शुरु होने के समारोह में भाग लिया।

मशाल रिले दारिस-सलाम में समाप्त होने के बाद 14 अप्रैल को अमान की राजधानी मस्कट में आयोजित होगी।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040