2008-04-13 16:34:46

पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल तान्जानिया की राजधानी दारिससलाम पहुंचा

स्थानीय समय के अनुसार 12 तारीख की रात को पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल लादे विशेष विमान अर्जेन्टिना की राजधानी बुइनोसएरिस से मशाल रिले के आठवें पड़ाव अफ्रीकी शहर तान्जानिया की राजधानी दारिससलाम पहुंचा, जो मशाल रिले का एकमात्र अफ्रीकी शहर है।

मशाल रिले स्थानीय समय के अनुसार, 13 तारीख को दारिससलाम शहर में आयोजित होगी। मशाल धारक 20 वीं शताब्दी के 70 के दशक में चीन की सहायता में निर्मित टतान्जानिया-जाम्बिया रेल मार्ग के प्रथम स्टेशन से प्रस्थान होकर नयी शताब्दी में चीन की सहायता में निर्मित नये तान्जानियाई राष्ट्रीय व्यायामशाला तक चलेगी , जिस की कुल लम्बाई पांच किलोमीटर है। तान्जानिया, चीन और कुछ अफ्रीकी देशों के 80 मशाल धारक मशाल रिले में भाग लेंगे।

इस के बाद, मशाल 13 तारीख को दारिससलाम से अमान की राजधानी मास्कत जाएगा।(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040