2008-04-13 16:26:38

संयुक्त राष्ट्र उप महा सचिव सुश्री टिबाईजुका तान्जानिया में पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले की गतिविधि की प्रतिक्षा में हैं

2008 पेइचिंग ऑलिंपिक के लिए तान्जानिया की मशाल धारक, संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव , मानव आवास कार्यालय की कार्यकारिणी प्रधान सुश्री एना काजुमुलो टिबाईजुका ने हाल में संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में कहा कि तान्जानिया में पेइचिंग ओलिंपिक मशाल रिले की गतिविधि के प्रति वे जरा भी चिंतित नहीं हैं। वे बड़ी उम्मीद के साथ मशाल रिले के तान्जानिया में आयोजित होने की प्रतिक्षा में है।

ध्यान रहे, पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले 13 तारीख को तान्जानिया की राजधानी दारिसलाम में शुरू होगी। सुश्री टिबाईजुका मशाल धारक की हैसियत से मशाल रिले में भाग लेंगी।

सुश्री टिबाईजुका ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि तान्जानिया पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले का एक पड़ाव बन सका। उन्होंने कहा कि ऑलिंपिक भावना का एक विषय है भागीदारी और देश का प्रतिनिधित्व करना। मशाल रिले ने अफ्रीका और तान्जानिया के लिए अपनी छवि को प्रदर्शित करने की खिड़की खोली है और दुनिया को यह जाहिर किया है कि अफ्रीकी देश भी ऑलिंपिक मशाल रिले के बड़े परिवार के सदस्य हैं।(श्याओयांग)