पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले स्थानीय समय के अनुसार 9 अप्रैल को पश्चिमी अमरीका के सान फ्रेन्सिस्को शहर में आयोजित हुई।
सान फ्रेन्सिस्को विदेशों में पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले का छठा पड़ाव है। कुल 80 मशालधारकों ने इस में भाग लिया, जिन में पूर्व ऑलंपियाड की तैराकी प्रतियोगिता की चैंपियन चीन की खिलाड़िन लीन ली मशाल रिले के प्रथम भाग में दौड़ीं। वर्तमान में वह अमरीका में रहती है। पूर्व ऑलंपियाड की चैंपियन, अमरीकी महिला वालीबाल की शिक्षक लांग फिंग ने भी मशालधारक के रूप में मशाल रिले में भाग लिया।
सान फ्रेन्सिस्को शहर में मशाल रिले समाप्त होने के बाद 11 अप्रैल को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले अर्जेंटीना की राजधानी बूईनोस एरिस में आयोजित होगी। (वनिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |