2008-04-08 19:30:29

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले पेरिस में संपन्न हुई

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले का विदेशों में 5वां पड़ाव फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थानीय समानुसार 7 अप्रैल को शुरू हुआ। तिब्बत की स्वाधीनतावादियों द्वारा इस में खलल डाले जाने के बाद मशाल रिले संपन्न हुई।

मशाल रिले की शुरूआत रस्म स्थानीय समानुसार दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर पेरिस के एफेल टॉवर के नीचे आयोजित हुई।

पेरिस में पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले के दौरान तिब्बत की स्वाधीनतावादियों ने इस में खलल डाला। सुरक्षा को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड कमेटी के संबंधित नियमों के अनुसार पेइचिंग ऑलंपिक मशाल दल ने मशाल बन्द करने का फैसला किया और मशाल कार में लेकर आगे बढ़े।

मशाल रिले की समाप्ति रस्म में पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले दल के महा निदेशक, पेइचिंग ऑलंपियाड कमेटि के उपाध्यक्ष श्री चांग श्यओ यू ने कहा कि मशाल रिले पेरिस में आयोजित करने का उद्देश्य है ऑलंपिक भावना का प्रचार करना और ऑलंपिक के प्रति चीनी खिलाड़ियों व जनता के प्यार का प्रचार करना। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी जनता दुनिया के अन्य देशों की जनता के साथ चिरस्थाई शांति व समान समृद्धि वाली सामंजस्यपूर्ण दुनिया का निर्माण करने को तैयार है। (ललिता)