2008-04-06 17:25:53

अमरीका के सान फ्रेनसिस्को शहर के मेयर ने पेइचिंग ऑलंपियाड के मशाल रिले के मशालधारकों की नामसूची घोषित की

अमरीका के सान फ्रेनसिस्को शहर के मेयर श्री गैविन न्योसोम ने 5 अप्रैल को 7 चीनी मूल के मशालधारकों समेत पेइचिंग ऑलंपियाड के मशाल रिले के 40 मशालधारकों की नामसूची घोषित की।

स्थानीय मीडिया के अनुसार कुल 80 मशालधारक 9 अप्रैल को सान फ्रेनसिस्को शहर में आयोजित होने वाली मशाल रिले में भाग लेंगे, इन में सबसे बड़ी उम्र वाले 75 साल के हैं और सबसे छोटी उम्र वाले 14 साल के है, और अन्य 40 मशालधारक पेइचिंग ऑलम्पिक आयोजन कमेटी, अमरीका की ओलिंपिक समिति और अंतर्राष्ट्रीय समर्थन व सहायता देने वाली कंपनियों द्वारा चुने गए हैं। चीनी मूल के 7 मशालधारकों में सान फ्रेनसिस्को शहर के सरकारी अधिकारी श्री ली मेंग शे और लेखिका सुश्री शिए हान लाए शामिल हैं।

श्री गैविन न्योसोम ने कहा कि उत्तर अमरीकी क्षेत्र में सान फ्रेनसिस्को शहर पेइचिंग ऑलंपियाड के मशाल रिले का एकमात्र शहर है। मशाल रिले के जरिए ऑलंपिक भावना उत्तर अमरीकी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार होगी। उन्होंने नागरिकों से 9 तारीख की शाम को फिशर्मेन वार्फ खाड़ी में आयोजित होने वाले मशाल रिले में सक्रीय रूप से भाग लेने की अपील की।

(वनिता)