2008-04-02 19:35:24

चीन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने ल्हासा में हुई 14 मार्च घटना में मृतकों की हैसियत स्पष्ट की

14 मार्च को ल्हासा में हुई हिंसक घटना में 18 बेगुनाह नागरिकों की मृत्यु हुई। हाल में चीन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने उन की हैसियत स्पष्ट की है।

मृतकों में 11 पुरूष और 7 महिलाएं हैं जिन में एक 8 महीने का बच्चा भी शामिल है।

18 व्यक्तियों में 16 व्यक्तियों के नाम, जाति, उम्र की घोषणा की गई है। इन में 3 तिब्बति जाति के व्यक्ति हैं और 13 हान जाति के। अन्य 2 व्यक्तियों के नाम, जाति और उम्र आदि जानकारी अभी अस्पष्ट है। पुलिस उन की हैसियत की जांच पड़ताल कर रही है। (पवन)