2008-04-01 17:30:48

ल्हासा में हुई 3.14 घटना में मृत लोगों की हैसियत की पुष्टि की गयी

ल्हासा में हुई 3.14 घटना में 18 बेगुनाह लोगों की मृत्यु हुई। हमारे संवाददाता को ल्हासा शहर के पुलिस ब्यूरो व मृतकों के परिजनों से 13 मृत लोगों की हैसियत का पता चला है।

सूत्रों के अनुसार इन 13 लोगों में से 12 आग्निकांड में मारे गये, जिन में यीछुन कपड़ा दुकान की 5 लड़कियां शामिल हैं। एक लड़की शिकाजे से आई तिब्बती लड़की त्सेरिंग ड्रोलकार थी, बाकी चार स छ्वान व हनान की थीं। डाजी काऊंटी की मोटर साइकिल दुकान में 5 लोगों की आग में मृत्यु हुई, वे हनान प्रांत से आये हान जाति के थे, उन में एक दंपति व अपने आठ महीने वाला पुत्र भी शामिल है।

ल्हासा के पुलिस ब्यूरो के अनुसार आगजनी करने वाले संदिग्ध अराधी पकड़े गए हैं।(रूपा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040