2008-03-31 16:07:26

ल्हासा में 4 आग्नि और हत्या कांड सुलझाए गए और प्रमुख संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया

संवाददाता को 30 तारीख को ल्हासा पुलिस ब्यूरो से खबर मिली कि ल्हासा में  4 आग्नि और हत्या कांड  जिन में 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई , सुलझा लिए गए हैं और प्रमुख संदिग्ध अपराधियों  को गिरफ्तार किया गया है।

यीज़ुन नामक वस्त्र दुकान के आग्निकांड में 5 लड़कियों की मृत्यु हुई, तिब्बत डाज़ी काऊंटी में मोटर-साइकिल दुकान में आग लगाने से 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।उक्त मामलों के अलावा,पुलिस ने उसी दिन दूसरी दो आग्निकांड और हत्याकांड के बारे में सूचित भी किया। 15 मार्च को डाज़ी काउंटी में होन्गयु नामक पतलून   दुकान में लगाये गये आग्निकांड में 45 साल के एक पुरुष की मृत्यु हुई।प्रेबोए नामक वस्त्र दुकान में हुई आग  में 19 साल की एक लड़की की मृत्यु हुई।उक्त 4 आग्नि और हत्या कांडों में कुल 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।

ल्हासा पुलिस की दूसरी सूचना के अनुसार,अब तक पुलिस ने ल्हासा में हुई 14 मार्च हिंसक घटना के 4 सौ 14 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 2 सौ 89 संदिग्ध अपराधियों ने स्वयं अपना अपराध स्वीकार कर पुलिस के सामने स्वंय को सौंप दिया है जिन में 6  प्रमुख नेता हैं।

ल्हासा पुलिस ब्यूरो के उप प्रधान श्री चांग च्याइपिन्ग ने कहा कि वर्तमान में ल्हासा की स्थिति स्थिर है और सामाजिक व्यवस्था समान्य है।पुलिस को आशा है कि व्यापक जनता और यात्री ल्हासा की स्थिति पर चिंता नहीं करेंगे।

 
 

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040