2008-03-25 17:48:22

ल्हासा में हुई तोड़-फोड़, लूटमार और आगजनी की घटना से दस से ज्यादा बेगुनाहों की मृत्यु हुई

चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश के एक अधिकारी ने कहा कि हिंसक घटना में शिकार सभी बेगुनाह नागरिक हैं। इस घटना के बाद तिब्बत स्वायत प्रदेश की सरकार ने संचालन केंद्र की स्थापना करके जल्दी ही उपद्रव करने वाले व्यक्तियों को तितर बितर कर दिया और परिस्थिति को नियंत्रित कर लिया। घायलों का कारगर इलाज किया गया है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार से मिली खबर के अनुसार, स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने ल्हासा में हमले के 580 शिकार लोगों को बचाया, जिन में तीन जापानी पर्यटक शामिल हैं। स्थानीय सरकार की विदेशी मामलात दफ्तर के अधिकारी के अनुसार, घायलों में विदेशी नहीं है।