चीनी तिब्बती संस्कृति अध्ययन केंद्र के महा निदेशक श्री ल्हाक्पा फुन्तसोक ने हाल में कहा कि तिब्बत की समस्या पर दलाई गुट की साजिश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में नहीं चल सकेगी।
पूर्व में श्री ल्हाक्पा फुन्तसोक तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सरकार के उप अध्यक्ष का काम भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि दलाई लामा गुट तिब्बत समस्या का अंतर्राष्ट्रीकरण करने की कोशिश कर रहा है । उन्होंने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुत सी कार्यवाहियां भी चलायी हैं। विश्व में कुछ दुश्मनी शक्तियां भी दलाई गुट की विभाजन कार्यवाही का समर्थन करती हैं, उन शक्तियों के बिना दलाई गुट अस्तित्व में टिका नहीं सकता ।
श्री ल्हाक्पा फुन्तसोक के विचार में दलाई लामा का यह कदम धर्म के बहाने देश को विभाजित करने और जातियों की एकता का विरोध करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। वे एक शुद्ध धार्मिक नेता नहीं रहे, बल्कि देश को विभाजित करने वाले एक राजनीतिक निर्वासित व्यक्ति हैं।
श्री ल्हाक्पा फुन्तसोक ने कहा कि देशी विदेशी विभाजन शक्तियों चाहे कैसे सांठगांठ क्यों न करें ,तो भी तिब्बत के चीन का एक भाग होने की सच्चाई नहीं बदलेगी ,यह एक ऐतिहासिक सथ्य है जिसे कोई भी नहीं बदल सकता। (पवन)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |