2008-03-24 16:23:29

पेइचिंग ओलम्पिक रिले के ग्रीस व चीनी मशालधारक

प्रस्तुत है पेइचिंग ओलम्पिक रिले के पहले मशालधारक, ग्रीस के खिलाड़ी नीकोलाइडिस और चौथी ओलम्पिक रिले की मशालधारक तंग या फिंग के साथ का एक विशेष साक्षात्कार।

पेइचिंग ओलम्पिक पवित्र मशाल की प्रदीपन रस्म स्थानीय समय 24 तारीख की दोपहर को ग्रीस के ओल्मपियाड में औपचारिक रूप से आलोकित की जा चुकी है। ग्रीस के मशहूर खिलाड़ी एलेक्जेन्डर नीकोलाइडिस इस मशाल रिले के पहले मशालधारक रहे हैं। 

श्री नीकोलाइडिस एक साधे सादे व सौहार्दपूर्ण व्यक्ति हैं, वह एक सफेद जेकेट पहने एक हटटे कटटे पुरूष खिलाड़ी हैं। अपनी ओलम्पियाड की प्रथम मशाल यात्रा की चर्चा करते समय श्री नाइकोलाइडिस ने खुशी खुशी के साथ कहा ग्रीस ओलम्पिक कमेटी ने मुझे पेइचिंग ओलम्पिक मशाल रिले का पहला मशालधारक चुना है, यह मेरे लिए एक अत्यन्त गौरव है।

ग्रीस ओलम्पिक कमेटी के अध्यक्ष खालीयोखो ने श्री नीकोलाइडिस को पहला मशालधारक चुनने का कारण की व्याख्या करते हुए कहा कि नीकोलाइडिस को पहला मशाल धारक चुनना न केवल वह एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्होने शानदार उपलब्द्धियां हासिल की हैं बल्कि वह एक सुशील , हिम्मतदार व व्यक्तित्व गुणों से जाने माने सर्वेश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। श्री नीकोलाइडिस ने खुद को पहला मशालधारक चुने जाने का कारण बताते हुए कहा वास्तव में मुझे भी इस का असली कारण नहीं मालूम है, शायद मैने ओलम्पिक खेल में बेहतरीन उपलब्द्धियां हासिल की हों या मेरे व्यक्तित्व सुशील हो, मुझे नहीं मालूम, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।

श्री नीकोलाइडिस ने 2004 एथेन्स ओलम्पिक में ताइकवुन्डु के 80 किलो वर्ग की प्रतिस्पर्धा में एक कांस्य पदक जीता था। इस साल की जनवरी में श्री नीकोलाइडिस ने पेइचिंग की यात्रा की थी और पेइचिंग ओलम्पिक के कुछ स्टेडियमों का दौरा भी किया था। उन्होने कहा कि पेइचिंग एक बहुत ही आधुनिक बड़ा शहर है, उन्हे पेइचिंग बहुत पसंद आया मैने पर्याप्त अभ्यास व पूरी तैयारियां कर ली है, मेरी आशा है कि मैं फाइनल में प्रवेश कर पेइचिंग ओलम्पिक का एक स्वर्ण पदक जीत सकूंगा ।

चीनी टेबल टेनिस की विशिष्ट महिला खिलाड़ी तंग या फिंग 24 तारीख की ओलम्पिक मशाल रिले की चौथी मशालधारक रही । सुश्री तंग या फिंग ने ग्रीस के ओलम्पियाड में हमारे संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में कहा कि पेइचिंग ओलम्पिक मशाल रिले की मशालधारक चुने जाने का उन्हे बड़ा गौरव है।

सुश्री तंग या फिंग ने सिडनी ओलम्पिक में और इस के बाद अन्य तीन बार ओलम्पिक मशाल रिले की गतिविधियों में भाग लिया था , इस बार ओलम्पियाड मशाल रिले में वह चौथी मशालधारक रहीं हैं। सुश्री तंग या फिंग ने कहा एक मशालधारक होने के नाते बेशक मैं बहुत खुश और गौरव महसूस करती हूं। इस बार मशालधारक का महत्व बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस बार मैं पेइचिंग 2008 की ओलम्पिक मशाल रिले की मशालधारक हूं।

विश्व टेबल टेनिस की एक जादूगरनी महिला होने के नाते, सुश्री तंग या फिंग ने अलग अलग तौर से 14 बार विश्व चैम्पियनशिप जीते थे, विश्व टेबल टेनिस में लगातार 8 साल उन्होने पहला स्थान बरकरार रखा है। सुश्री तंग या फिंग वर्तमान ओलम्पिक कमेटी की सदस्य हैं। उन्होने कहा कि ओलम्पिक मशाल रिले में भाग लेने से उन्हे नजदीक से ओलम्पिक खेल से संपर्क रखने का मौका मिला है। उन्होने कहा मेरे विचार में ओलम्पिक के लक्ष्य का महत्व इस में भागीदारी लेना है, एक महिला मशालधारक होने के नाते, मुझे तो इसका कहीं अधिक महसूस होता है।

सुश्री तंग या फिंग ने कहा कि ओलम्पिक मशाल रिले के जरिए विभिन्न देशों व जातियों के बीच आपसी समझ गहरी होगी, मित्रता अधिक बढ़ेगी, जो मानव शान्ति के लक्ष्य को साकारने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करेगी। 

साक्षात्कार में सुश्री तंग या फिंग ने विशेष तौर से चायना रेडियो इन्टरनेशनल के श्रोताओं को शुभकामनाए भेजी और पेइचिंग ओलम्पिक को देखने व उसका समर्थन करने की आशा व्यक्त की। उन्होने कहा(आवाज 3) चायना रेडियो इन्टरनेशनल के सभी श्रोताओं को मेरा प्यार भरा नमस्कार, मैं तंग या फिंग हूं। आपने जरूर मशाल रिले देखी होगी, आशा है आप पेइचिंग ओलम्पिक देखेंगे और हमारे ओलम्पिक का समर्थन करेगें। धन्यवाद।