2008-03-20 10:50:22

श्री रय दी ने कहा कि तिब्बत के विकास को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की 10वीं राष्ट्रीय कमेटी की स्थायी कमिति के उपाध्यक्ष, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की विकास परामर्श कमिति के मानसेवी अध्यक्ष श्री रय दी ने 19 मार्च को पेइचिंग में कहा कि वर्तमान में ल्हासा शहर की स्थिति स्थिर हो गई है, सामाजिक व्यवस्था की बहाली की गई है।

श्री रय दी ने उसी दिन आयोजित तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की दूसरी विकास परामर्श कमिति की प्रथम सभा में कहा कि वर्तमान में ल्हासा शहर में सरकारी व्यवस्थाओं, स्कूलों, दुकानों व कारखानों की स्थिति बहाल हो गई है।

श्री रय दी ने जोर देते हुए कहा कि तिब्बत का विकास किसी भी समय में स्थिरता की पूर्वशर्त लगाया जाना चाहिए, क्योंकि बिना स्थिरता विकास, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में रहने वाली विभिन्न जातियों के लोंगों का सुख्मय जीवन और तिब्बत का सुंदर भविषय भी नहीं है। तिब्बत के विकास को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

श्री रय दी ने कहा कि 14 मार्च को तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा में हुई तोड़-फोड़, लूटमार और आगजनी की हिंसक आपराधिक घटना से स्थानीय नागरिकों के जान माल को बड़ा नुकसान पहुंचा है और स्थानीय सामाजिक व्यवस्था भंग की गई है।

(वनिता)