2008-03-19 16:57:36

ल्हासा में सामाजिक व्यवस्था बुनियादी तौर पर सामान्य हो गयी है

हमारे संवाददाता ने चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा की प्रमुख सड़कों पर देखा है कि राजधानी ल्हासा की विभिन्न सड़कों में गाड़ियां स्वतंत्र रूप से आ जा रही हैं और अधिकांश दुकानों में व्यवसाय की बहाली हो गयी है। उच्च शिक्षालयों , मिडिल स्कूलों व प्राइमरी स्कूलों में सामान्य कक्षाएं चल रही हैं। ल्हासा की सामाजिक व्यवस्था बुनियादी तौर पर सामान्य हो गयी है।

ध्यान रहे, 14 मार्च को ल्हासा में इने-गिने व्यक्तियों ने मार-पीट करने, लूटने और आगजनी की की कार्यवाइयां कीं। स्थानीय सरकार और संबंधित विभागों ने बहुत संयम का रूख अपनाया और इस घटना को शांत किया है। 17 तारीख को तिब्बत स्वायत प्रदेश तथा ल्हासा शहर की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की संस्थाओं और इकाइयों में लोगों ने सामान्य काम करना शुरू किया।

18 तारीख की सुबह, संवाददाता ने देखा कि पहले के दो दिनों की तुलना में सड़कों पर ज्यादा गाड़ियां व लोग आ जा रहे हैं। ल्हासा में बाजार सप्लाई भी कदम ब कदम बहाल की गयी है। अब ल्हासा में रेल मार्ग, नागरिक उड्डयन और यातायात सामान्य हो गया है।(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040