2008-03-18 18:34:54

ल्हासा में स्थिरता बहाल

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 18 मार्च को पेइचिंग में कहा कि इस समय तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में शांति है और वहां सामाजिक स्थिरता बहाल हो गई है।

श्री छिन कांग ने विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संबंधित विभाग कानून के अनुसार हाल में हुई लूटमार आगजनी की आदि गंभीर हिंसक अपराधपूर्ण घटना का निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन के पास इस बात के पर्याप्त तथ्य हैं कि ल्हासा में हुई वर्तमान घटना दलाई गुट द्वारा सुनियोजित तौर पर आयोजित की गई है। उन्होंने आशा प्रकट की कि संबंधित देश और अन्तरराष्ट्रीय संगठन तथ्यों का सम्मान करते हुए न्याय का समर्थन करेंगे। (ललिता)