चीनी राष्ट्राध्यक्ष एवं केंद्रीय सैन्य समिति के अध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने पेइचिंग में बल देकर कहा कि चीन को देश की सुरक्षा व सेना मजबूत करनी चाहिए और देश की सुरक्षा व विश्व की शांति के लिए अधिक योगदान देना चाहिए।
श्री हू चिन थाओ ने चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की 11वीं राष्ट्रीय कमेटी के पहले अधिवेशन में जन मुक्ति-सेना प्रतिनिधि मंडल की पूर्ण बैठक में उपस्थित होते समय उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी आर्थिक निर्माण ,राजनीतिक निर्माण, सांस्कृतिक निर्माण और सामाजिक निर्माण बढ़ाने के साथ साथ चीन को राष्ट्रीय रक्षा व सेना मजबूत करना, चीनी विशेषता वाले समाजवाद के विकास को सुनिश्चित करना और विश्व की शांति में अधिक योगदान देना चाहिए।
श्री हू चिन थाओ ने कहा कि सेना को सूचनाकरण की स्थिति में आंशिक युद्ध पर जीतने की क्षमता को केंद्र बना कर अपनी शक्ति बढ़ानी चाहिए।
(होवे)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |