2008-03-06 19:15:15

चीन की आठ लोकतांत्रिक पार्टियों के नेताओं ने बहुदलीय सहयोग का व्याख्यान किया

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 11वीं राष्ट्रीय समिति के प्रथम पूर्णाधिवेशन ने छह तारीख को पेइचिंग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। चीन की आठ लोकतांत्रिक पार्टियों के केंद्रीय नेताओं ने बहुदलीय सहयोग पर देश विदेश के संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर दिया।

ये आठ लोकतांत्रिक पार्टियों के नेताओं में कोमिंतांग पार्टी की क्रांतिकारी कमेटी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष च्यो थ्येई नुंग, लोकतंत्र संघ की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष च्यांग शू शन, लोकतांत्रिक निर्माण पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष छन छांग जी, लोकतांत्रिक प्रगति पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष येन च्वेई छी, किसान व मजदूर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सांग क्वो वेई, जी कुंग पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष वेन कांग, च्योसा सोसाइटी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष हेन छी देई और थाईवानी देशबंधु संघ की केंद्रीय कमेटी की अध्यक्ष लिन वन ई शामिल हैं।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वे सब चीनी विशेषता वाले समाजवादी राजनीतिक विकास रास्ते के राजनीतिक आधार पर कायम रहेंगे , देश के राजनीतिक मामलों में भागीदारी के अपने कार्यभार को संजीदगी से निभाएंगे और देश के वैज्ञानिक विकास और सामाजिक सामन्जस्य को आगे बढ़ाऐंगे।(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040