2008-03-06 11:30:32

रूस के पर्यटक हाएनान सानया के चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपचार पर्यटन पसंद करते हैं

इधर के सालों में अधिकाधिक रूसी मित्र सर्दी के फुरसत मौसम में चीन के हाएनान प्रांत के सानया शहर में सैर करना पसंद करने लगे हैं। उनकी आंखो में उष्णकटिबन्ध क्षेत्र में स्थित सानया शहर में सूर्य किरण, समुद्र की लहर, समुद्र किनारे रेतीली मैदान व चश्मा आदि पर्यटन संसाधनो के अलावा, यहां की विशेष अदभुत शैली चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपचार हैं जो उनके पूरे शरीर को सुख व आराम व स्वस्थय प्रदान करती है। आज के इस कार्यक्रम में हम आप को इस पर कुछ जानकारी देगें।

सानया शहर के चीनी चिकित्सा अस्पताल में रूस से आयी सुश्री एलीसा उपचार क्लीनिक में लेटी एक्यूपंक्चर का इलाज का इन्तजार कर रही है।

संवाददाताः आप कहां से आयी हैं।

एलीसाः छीता से।

संवाददाताः इस बार विशेष तौर से इलाज करने आयी हैं।

एलीसाः जी हां, दस दिन के इलाज के लिए आयी हूं।

संवाददाताः आप को कैसे मालूम हुआ कि यहां एक चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपचार अस्पताल है।

एलीसाः एक तो हमारे वहां के लोगों ने मुझे बताया था, दूसरा पर्यटन गाइड ने भी हमें बताया था।

संवाददाताः आप को चीनी चिकित्सा कैसी लगती है।

एलीसाः सबसे बेहतर है, सबसे बेहतर चीनी चिकित्सा है।

चीनी चिकित्सा आम तौर पर भौतिक व प्राकृतिक चीनी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करती हैं, जो मानव के शरीर पर बहुत ही कम उपप्रभाव छोड़ती है, रक्त नाली को साफ करने के माध्यम से शारीरिक थकान को दूर करने, बदन की अंतस्रवण व्यवस्था में समन्वय लाने के लिए बेहद लाभदायक है । 2002 के बाद से सानया शहर के चीनी चिकित्सा अस्पताल ने विदेशों के परम्परागत चिकित्सा क्षेत्रों के साथ सहयोग को मजबूत किया और चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकार व उष्णकटिबन्ध पर्यटन को एक साथ जोड़कर एक नए किस्म का चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपचार पर्यटन मुददे का विकास किया है। बहुत से रूसी पर्यटकों ने चार्टर विमान से सानया आना शुरू किया, वह सुबह सानया की सैर सपाट करते हैं और शाम को अस्पताल में चीनी चिकित्सा उपचार करवाते हैं, उन्हे परम्परागत चीनी चिकित्सा के हरित स्वास्थ्यकारी उपचार की रहस्मय शक्ति पर गहरी रूचि होने लगी है ।

इस विशेष पर्यटन इन्तेजाम को रूसी पर्यटकों के पसंद करने का कारण बताते हुए सानया शहर के चीनी चिकित्सा अस्पताल के महा प्रबंधक ल्यू ते शी ने कहा हम विशेष तौर से चीनी चिकित्सा मालीश , एक्यूपंक्चर व चीनी औषधि सेवा प्रदान करते हैं। कुछ लोगों के लिए विशेष चीनी गर्म ग्लास कप से शरीर विषाक्त को बाहर निकालना, गर्दन, कमर व पीठ की तेल व पानी से मालीश करना व गर्दन दर्द को दूर करने की बाहरी उपचार की सेवाए भी प्रदान की जाती है।

उक्त चीनी चिकित्सा के उपायों से उपाचर करवाने वाले रूसी यात्रीयों को बहुत लाभ हासिल हुआ, उनके रक्त में चर्बी की मात्रा, उंचा रक्तचाप, घुटनों व जोड़ो तथा कमर व पैरों में दर्दों की शिकायत कम होने लगी या पहले से बहुत कम हो गयी है। वर्तमान अधिकाधिक रूसी यात्रियों ने एक्यूपंक्चर, चीनी मसाज, गर्म ग्लास कप से शरीर की विषाक्त को बाहर निकालने व चीनी औषधियों से नहाने आदि उपचार उपायों को बेहद पसंद किया है और सचमुच चीनी चिकित्सा की रहस्मय शक्ति का लाभांष अर्पित किया है।

58 वर्षीय श्री इफान दूसरी बार सानया की सैर करना आए है, हर बार वह सानया में विशेष तौर से चीनी चिकित्सा अस्पताल में स्वास्थ्य पुनःरूत्थान उपाचर कराने जाते हैं। श्री इफान ने कहा कि उपाचर के बाद, उनके गर्दन व कमर का गर्द बहुत ही हल्का हो गया है। गर्मियों में काम की वजह से समय नहीं मिलता है, सर्दी के मौसम में यहां आकर अपने गर्दन दर्द का इलाज करवाने से मुझे इस उपचार के चमत्कारी का अहसास हुआ है।

2002 में चरनोबिल नाभिकीय बिजली स्टेशन के विस्फोट घटना से प्रभावित कुछ लोगों व 2006 से 2007 के बेसलान अपहरण घटना से पीड़ित बच्चों को सानया शहर के इसी अस्पताल में चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपाचर के लिए लाया गया था, एक समय के उपाचर व अनेक भरपूर मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन करने के बाद बच्चों व रोगियों को शारीरिक व मानसिक क्षति के इलाज में बहुत ही लाभ मिला ।

सानया का हेसनथांग पुनःस्वास्थ्य व मनोरंजन केन्द्र रूसी पर्यटकों का मनपसंद पुनःस्वास्थ्य केन्द्र रहा है। वहां के 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल केन्द्र में विशेष तौर से देश विदेश के जाने माने चीनी चिकित्सकों को यात्रियों की सेवा के लिए आमंत्रित किया गया है। रूसी, कजाख्स्तान आदि अनेक देशों के राजनितिज्ञियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यहां आकर पुनःस्वास्थ्य का लाभ उठाया है। इस पुनःस्वास्थ्य केन्द्र के सहायक महा प्रबंधक श्वी रो हुंग ने हमें बताया नए साल के दौरान यहां रूसी लोगों की भीड़ लगी होती है, इस समय हर एक उपचार क्लीनिक में पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा होती हैं, जबकि आम समय पर केवल एक सौ के तकरीबन रहती है। कहा जा सकता है कि उन्हे सचमुच चीनी चिकित्सा पर गहरा विश्वास है, वह रोजाना एक निश्चित समय पर हमारे यहां चीनी चिकित्सा का उपचार करने जरूर आते हैं।

अधिकाधिक देश विदेशों के पर्यटकों की मांग को पूरा करने के लिए, इस साल से सानया शहर ने पुनःस्वास्थ्य व मनोरंजन पर्यटन परियोजना का तेज विकास किया है और इस के मददेनजर सानया अन्तरराष्ट्रीय चीनी चिकित्सा मैत्री स्वास्थ्यकारी पुनःस्वास्थ्य अस्पताल का भी निर्माण चल रहा है। इस अस्पताल मे चीनी चिकित्सा अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्यकारी सेवा केन्द्र, प्रशिक्षण केन्द्र व स्वास्थ्य संरक्षण व पुनःस्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। सानया सरकार ने भी स्वास्थ्य शहर के निर्माण को अपने शहर का भावी विकास कार्य निश्चित किया है। इस पर जानकारी देते हुए सानया पर्यटन सोसाइटी के उपसचिव ली छिंग ने कहा पर्यटन व चीनी चिकित्सा उपचार रूसी लोगों की मनपसंद रूचि बन गयी है, सानया शहर चीनी चिकित्सा स्वास्थ्यकारी उपचार उद्योग के विकास को प्ररित करेगा, ताकि देश विदेश के पर्यटकों को अधिकाधिक बेहतरीन सेवा व उपचार प्रदान किया जा सके और विदेशी मित्रों को चीनी सांस्कृतिक उत्पादों की सेवा का और अच्छा अनुभव व अहसास हासिल हो सके। जानकारी के अनुसार, आस्ट्रीया, स्वीडेन आदि देशों के चिकित्सीय छात्र विशेष तौर से चीनी एक्यूपंक्चर व मासाज तथा परम्परागत चिकित्सा औषधियों के ज्ञान प्राप्त करने के लिए सानया में प्रशिक्षण लेने आ चुके हैं। यहां तक कि सानया चिकित्सा स्वास्थ्यकारी अस्पताल ने रूस और कजाख्सतान आदि देशों के साथ चीनी चिकित्सा उपाचर प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुबंध भी संपन्न किए हैं।