
चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने पांच तारीख को नये सत्र की चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रथम पूर्णाधिवेशन में सरकारी रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि आर्थिक वृद्धि को अति तेज़ी से बढ़ने से रोकना, दामों की ढांचागत वृद्धि से स्पष्ट मुद्रास्फीति तक परिवर्तित करने से रोकना समग्र नियंत्रण का प्राथमिक मिशन है। इस वर्ष चीन की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत होगी।
श्री वन चा पाओ ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमानित लक्ष्य 8 प्रतिशत निश्चित किया गया था, लेकिन, जी डी पी की वास्तविक वृद्धि क्रमशः पांच वर्षों में 10 प्रतिशत तक पहुंची है। हरित जी डी पी हमेशा से चीन सरकार का लक्ष्य रहा है।
श्री वन चा पाओ ने यह भी बताया कि इस वर्ष आम नागरिकों के उपभोक्ता दाम की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत में नियंत्रित की जानी चाहिए। (श्याओयांग)
