2008-03-05 17:48:54

चीनी राज्य-परिषद का रूपांतरण होगा

चीनी प्रधान मंत्री श्री वन चा पाओ ने पांच तारीख को पेइचिंग में कहा कि वर्तमान चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक पूर्णाधिवेशन में प्रस्तुत होने वाले चीनी राज्य-परिषद के संस्थागत रूपांतरण के प्रस्ताव में क्षमता को एकत्र करने वाले बड़े मंत्रालय की व्यवस्था की स्थापना की खोज की जाएगी।

यह बात श्री वन चा पाओ ने नये सत्र की चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा में सरकारी रिपोर्ट पेश करते समय कही। उन्होंने परिचय देते हुए बताया कि वर्तमान चीनी राज्य-परिषद के संस्थागत रूपांतरण के प्रस्ताव में मुख्यतः कार्यभार को बदलने, समग्र नियंत्रण विभागों की क्षमता का उचित समायोजन करने, व्यवसायों के प्रबंधन संस्था को परिपक्व करने और सामाजिक प्रबंधन व सार्वजनिक सेवा विभाग को मजबूत करने और बड़े मंत्रालय की व्यवस्था की स्थापना करने के मुद्दे को शामिल किया गया है।(श्याओयांग)