2008-02-26 14:47:23

चीन में राजनीतिक व्यवस्था क्या है ?

चीन की राजनीतिक प्रथा पश्चिमी देशों की दो दलीय या बहुदलीय राज-प्रथा और कुछ देशों की एक दलीय राज-प्रथा से भिन्न है।चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली बहुदलीय सहयोग व राजनीतिक सलाह-मशविरे की व्यवस्था लागू है।यह चीन की बुनियादी राजनीतिक व्यवस्था है,जो कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी पार्टियों द्वारा लम्बे अरसे से चीनी क्रांति व निर्माण-कार्य में एक दूसरे का साथ देने के दौरान निश्चित व विकसित की गई है।

चीन में लागू कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्ववाला बहुदलीय सहयोग व राजनीतिक सलाह-मशविरे की राजनीतिक व्यवस्था की विशेषता है कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व,बहुदलीय सहयोग,राज्य पर कम्युनिस्ट पार्टी का शासन और राज-मामलों में बहुदलीय हिस्सेदारी।

विभिन्न जनवादी पार्टियां कम्युनिस्ट पार्टी की घनिष्ट सहयोगी है न कि विपक्षी पार्टी।वे देश की नीतियों,कानून-नियमों के निर्माण,राजनेताओं के चयन और देश के प्रबंधन में भाग लेती हैं।चीन की वास्तविक स्थिति और व्यवस्थित स्वरूप ने कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व को बहुदलीय सहयोग की पूर्वशर्त और मूल सुनिश्चितता के रूप में तय किया है।यह नेतृत्व एकाधिपत्य नहीं है,बल्कि राजनीतिक नेतृत्व है यानी कि राजनीतिक सिद्धांतों,राजनीतिक दिशाओं और प्रमुख नीतियों का नेतृत्व है।

चीन में यह राजनीतिक व्यवस्था राजनीतिक उथल-पुथल और सामाजिक अस्थिरता की रोकथाम में अहम भूमिका भी अदा कर रही है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040