2008-02-25 15:13:20

तीन प्रतिनिधित्व वाला विचार

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन प्रतिनिधित्व वाले विचार का मतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीन में प्रगतिशील उत्पादन-शक्ति के विकास की मांग का प्रतिनिधित्व करती है,

प्रगतिशील संस्कृति के विकास की दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और व्यापक जनता के मूल हितों का प्रतिनिधित्व करती है।

सन् 2002 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 16वीं राष्ट्रीय कांग्रेस या प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से तीन प्रतिनिधित्व वाले विचार को मार्क्सवाद,लेनिनवाद और तंग श्याओ-फिन के सिंद्धात के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के निर्देशक विचारों के रूप में तय किया है।

प्रगतिशील उत्पादन-शक्ति के विकास की मांग का प्रतिनिधित्व करने का अर्थ है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों,नीतियों,दिशाओं और कार्यक्रमों तथा विभिन्न कार्यों को उत्पादन-शक्ति के विकास के नियमों के अनुकूल होना चाहिए,ताकि उत्पादन-शक्ति के लगातार बढने के चलते जनजीवन का स्तर उन्नत हो जाए।

प्रगतिशील संस्कृति के विकास की दिशा का प्रतिनिधित्व करने का महलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों,नीतियों,दिशाओं और कार्यक्रमों तथा विभिन्न कार्यों को आधुनिकीकण,विश्व और भविष्य के उम्मुख समाजवादी संस्कृति के विकास की मांग अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

व्यापक जनता के मूल हितों का प्रतिनिधित्व करने का मतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों,दिशाओं,नीतियों,कार्यक्रमों और विभिन्न कार्यों को जन-समुदाय के मूल हितों को अपने कार्यवाहियों के प्रस्थान बिन्दु और गतव्य मानकर प्रगतिशील होते जा रहे सामाजिक प्रगति के आधार पर जनता को ठोस रूप से आर्थिक,राजनीतिक व सांस्कृतिक लाभ उपलब्ध कराना चाहिए।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040