2007-12-28 15:43:55

पेइचिंग ऑलंपियाड का तैयारी कार्य

पेइचिंग ऑलंपियाड वर्ष 2008 के 8 अगस्त से 24 अगस्त तक चीन में आयोजित होगा। अब पेइचिंग ऑलंपियाड के आरंभ होने में केवल एक साल के कम का समय रह गया है।

पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के उप कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री वांग वेई ने हाल में पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य का परिचय दिया।

पेइचिंग चीन में उत्तरी भाग में स्थित राजधानी शहर है, जिस का 3000 से ज्यादा वर्षों का लम्बा इतिहास है। यह चीन के इन, मिंग व छिंग तीन राजवंशों की राजधानी रहा है।

वर्ष 1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की गयी और पेइचिंग नये चीन की राजधानी बना। आज का पेइचिंग 1 करोड़ 30 लाख आबादी वाला एक आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय महा नगर बन चुका है।

पुराने इतिहास ने पेइचिंग को मूल्यवान सांस्कृतिक धरोहर प्रदान की है। विश्व की अनोखी लम्बी दीवार पेइचिंग क्षेत्र में कई सौ किलोमीटर तक फैली हुई है।

समर पैलस पुराने चीनी सम्राट उद्यानों की श्रेष्ठ मिसाल है। फॉरबिडन-सिटी दुनिया में सब से बड़ा सम्राट भवन है और थिय्न थेई चीनी सम्राटों के भगवान की पूजा करने का स्थल रहा है। उक्त चार स्थल संयुक्त राष्ट्र संघ के युनेस्को द्वारा विश्व संस्कृति धरोहरों की सूची में शामिल किए गए हैं।

इतना ही नहीं, पुराने पेइचिंग के हू थुंग और सी ह व्येन भी कई सौ वर्षों से खड़े हुए हैं, जो पेइचिंग वासियों के जीवन के ऐतिहासिक प्रतिबिंब भी हैं।

पेइचिंग ने वर्ष 2001 में वर्ष 2008 ऑलंपियाड के आयोजन के अधिकार को जीता। पिछले छह वर्षों में पेइचिंग ने ऑलंपियाड की तैयारी के लिए भारी प्रयास किया है।

पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के उप कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री वांग वेई ने संवाददाताओं से कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी की स्थापना के बाद एक विशेषता व उच्च स्तर वाले ऑलंपियाड का आयोजन करना पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन के अनुसार,

एक विशेषता वाले उच्च स्तरीय ऑलंपियाड का आयोजन करना दुनिया के समक्ष हमारे द्वारा दिया गया वचन है , जो चीन सरकार व चीनी जनता की मांग व अभिलाषा भी है। आम तौर पर पेइचिंग ऑलंपियाड का सभी तैयारी कार्य योजनानुसार सुभीतापूर्ण रुप से आगे बढ़ रहा है।

श्री वांग वेई ने परिचय देते समय बताया कि विशेषता वाले उच्च स्तरीय ऑलंपियाड को मुख्यतः आठ क्षेत्रों में अपना कार्य पूरा करना है । एक, उच्च स्तरीय व्यायामशालाएं एवं प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन होना चाहिए। दूसरा, उच्च स्तरीय उद्घाटन व सांस्कृतिक गतिविधियां होनी चाहिएं। तीसरा, उच्च स्तरीय मीडिया सेवा व अच्छा लोकमत आकलन होना चाहिए।

चौथा, उच्च स्तरीय सुरक्षा व रक्षा कार्य होना चाहिए। पांचवां, उच्च स्तरीय स्वयं सेवकों की सेवा होनी चाहिए। छह, उच्च स्तरीय यातायात संगठन व जीवन की सेवा होनी चाहिए। सातवां, उच्च स्तरीय शहरी सभ्यता व छवि होनी चाहिए। आठवां, विभिन्न देशों के खिलाड़ियों को श्रेष्ठ अंक हासिल करने चाहिएं।

लगभग छह वर्षों के तनावपूर्ण तैयारी कार्य के बाद पेइचिंग ऑलंपियाड विशेषता वाले उच्च स्तरीय लक्ष्य के नजदीक पहुंच रहा है। श्री वांग वेई ने कहा कि ऑलंपियाड के तैयारी कार्य की प्रमुख परियोजना ऑलंपियाड व्यायामशालाओं के निर्माण की गति अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक कमेटी के लिए बहुत संतोषजनक है। कुल 37 व्यायामशालाओं में 10 का निर्माण हो चुका है।

चीन की प्रमुख व्यायामशाला राष्ट्रीय व्यायामशाला के उद्घाटन समारोह की परियोजना के वर्ष 2008 की शुरुआत में पूरा होने के अलावा, अन्य व्यायामशालाएं वर्ष 2007 के अंत में पूरी होंगी। श्री वांग वेई ने परिचय देते समय बताया कि पेइचिंग ऑलंपियाड के अन्य क्षेत्रों का तैयारी कार्य भी संतोषजनक है। हाल में पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य के निरंतर गहरा होने के साथ-साथ, सभी प्रतियोगिताओं की समय तिथि भी निश्चित हो चुकी है। उद्घाटन समारोह का सृजना कार्य पूरा हो चुका है और अब कार्यान्वयन के दौर में प्रवेश कर रहा है ।