Web  hindi.cri.cn
दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में चीन-भारत आदान प्रदान का नया रूप नज़र आया
2016-01-11 14:22:54 cri

सुप्रसिद्ध चीनी लेखक ल्यू चनयुन भाषण देते हुए

कॉपीराइट सहयोग मौजूदा पुस्तक मेले का महत्वपूर्ण भाग है। चीनी डिजिटल प्रकाशन में प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए चीनी प्रदर्शन मंडप ने विशेष तौर पर डिजिटल प्रकाशन क्षेत्र स्थापित किया। जहां चीन में प्रकाशित ई-पुस्तकें और रीडर जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। मौजूदा दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के दौरान चीनी प्रतिनिधि मंडल कुल 66 कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिनमें व्यवसायिक संगोष्ठी, लेखकों और विद्वानों के बीच आदान प्रदान और सांस्कृतिक विषय वाली प्रदर्शनी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही छाओ वनश्वान, ल्यू चनयून, माईच्या और शूथिंग समेत चीन में बहुत लोकप्रिय 9 लेखक भारतीय संस्कृति की खोज शीर्षक यात्रा भी करेंगे। वे भारतीय लेखकों के साथ संपर्क और बातचीत करेंगे।

भारतीय पाठकों की प्रतिक्रिया की चर्चा करते हुए पेइचिंग भाषा विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग के कर्मचारी फ़ू यानपाई ने कहा कि पुस्तक मेले का पहला दिन उनकी कल्पना के बाहर है। उन्होंने कहा:"हमने भारत की यात्रा नहीं की। हमारे विचार में भारतीय लोगों के चीनी भाषा का स्तर प्रारंभिक है। इस तरह हमने चीनी भाषा सिखाने वाले कई प्रारंभिक पुस्तकें यहां लाएं। लेकिन इन दो दिनों में हमने देखा कि भारतीय पाठकों की ऊंची मांग है। उन्हें चीन के इतिहास और संस्कृति के प्रति भारी रूचि है। जैसा कि《पश्चिम की तीर्थयात्रा》उपन्यास उन्हें बहुत दिलचस्प लगा। यह देखकर हमें हैरानी होती है। भविष्य में भारत के प्रति हम अधिक उच्च स्तरीय उत्पाद दिखाएंगे।"

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040