Monday   may 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रेशम मार्ग का रोड मैप
2014-12-08 09:56:34 cri

लो लान

लो लान रेशम मार्ग पर बसा प्राचीन राज्य था और पश्चिम हान राजकाल में पश्चिमी क्षेत्र के 36 देशों में से एक था। त्वुन ह्वांग से पश्चिम की ओर जाने के रास्ते पर आया सब से पहला पड़ाव लो लान राज्य था। हान राजकाल में हूण से संघर्ष करते समय लो लान राज्य दोनों पक्षों द्वारा छीनने का प्रमुख स्थल था। लो लान शहर लो लान राज्य की राजधानी था। बाद में लो लान का नाम बदलकर शैन शैन राज्य रखा गया। लो लान राज्य खत्म होने से लो लान शहर भी लुप्त हो गया था। वहां विशाल रेगिस्तान में केवल पॉपुलस के पेड़ सदियों से खड़े हुए नजर आते हैं।

लो लान में पुरातात्विक खुदाई से मिले असंख्य सांस्कृतिक अवशेषों ने बेशुमार शोधकर्ताओं को आकर्षित किया है, जिन में सौर कब्रिस्तान और"लो लान सुन्दरी"आदि शामिल हैं। जबकि लो लान शहर के गायब होने का रहस्य और अधिक आकर्षक है। क्या युद्ध, रेतीली तूफ़ान या नदी के जलमार्ग के बदलने के कारण लो लान नष्ट हुआ था ? आज तक भी यह इतिहासकारों, भूगर्भशास्त्रियों, मानवशास्त्रियों और पर्यावरणविदों को दिमाग खपा देने वाला एक रहस्य बना रहा है।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040