Wednesday   may 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रेशम मार्ग का रोड मैप
2014-12-08 09:56:34 cri

टापद कुर्गेन (पत्थर का नगर)

टापद कुर्गेन का दूसरा नाम है पत्थर का नगर, जो पामीर पठार में स्थित था। वहां अनेकों बर्फानी पहाड़ खड़े हैं, कम ऑक्सिजन और दुर्गम रास्ता है। टापद कुर्गेन रेशम मार्ग पर महत्वपूर्ण स्थल था, जो दक्षिण की ओर सिंधु नदी के घाटी क्षेत्र और पश्चिम की ओर ईरान पठार तक पहुंच सकता था।

यह शहर पत्थर नगर के खंडहर से प्रसिद्ध है। खंडहर टापद कुर्गेन काऊंटी के निकट स्थित है, जिसकी नींव पहाड़ी शिले पर है और ऊपरी भाग मिट्टी से बनाया गया है। दक्षिणी व उत्तरी राज्य काल में निर्मित पत्थर नगर वास्तव में एक ऊंचा किला था। अभी तक नगर का द्वार, परकोटा और मुंडेरा आदि अच्छे सुरक्षित रूप में साफ़ साफ़ दिखाई देते हैं।


1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040