रेशम मार्ग का रोड मैप
2014-12-08 09:56:34 cri
शू ल (काश्गर)
शू ल पश्चिमी क्षेत्रों के 36 देशों में से एक था, जो मुख्यतः आज के शिनच्यांग के काश्गर क्षेत्र में स्थित था। उस की राजधानी शू ल थी, यानी आज का काश्गर शहर। शू ल रेशम मार्ग का प्रमुख पड़ाव था, जहां पूर्व व पश्चिम के बीच व्यापार बहुत विकसित था। 10वीं शताब्दी के मध्यम काल में यहां के लोग मध्य एशिया से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म में विश्वास करने लगे। यहां शिनच्यांग की इस्लामिक संस्कृति का उत्पत्ति स्थल था।