Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रेशम मार्ग का रोड मैप
2014-12-08 09:56:34 cri

त्वुन ह्वांग

त्वुन ह्वांग प्राचीन काल में चीन से पश्चिमी क्षेत्रों, मध्य एशिया व यूरोप जाने वाले प्रमुख मार्ग --- रेशम मार्ग पर स्थित था, जो हान राजकाल में ह शी गलियारे के चार प्रमुख नगरों में से एक था। ह शी गलियारे के सब से पश्चिम छोर पर स्थित त्वुन ह्वांग हान राजवंश द्वारा पश्चिमी क्षेत्रों का प्रशासन करने वाले सेतु-दुर्ग का काम आता था। वहां व्यस्त व्यापारिक गतिविधियां हुई थीं। वह"त्वुन ह्वांग गुफ़ा" व"त्वुन ह्वांग भित्ति चित्र"से विश्वविख्यात है, जहां विश्व सांस्कृतिक विरासत मोकाओ गुफ़ा और हान राजकाल की लम्बी दीवार की पश्चिम सीमा यू मन दर्रे और यांग क्वुन दर्रे का स्थल था। त्वुन ह्वांग में मोकाओ गुफ़ा बौद्ध धर्म कला का विश्व खजाना है। मोकाओ गुफ़ा में मूर्तियां व भित्ति चित्र रेशम मार्ग के स्वर्ण काल में उच्चतम बौद्ध धर्म की कला उपलब्धियों के प्रतिनिधि माने जाते हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040