
23 नवंबर को चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा के चोंगजियाओ लुखांग पार्क में बुज़ुर्ग स्क्वायर डांस का आनंद लेते नज़र आए। पोटाला पैलेस की तलहटी में स्थित यह पार्क शहरवासियों के लिए खुली हवा में गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जहां हर सुबह लोग गुओजुआंग, लांगमा और स्क्वायर डांस करते हैं तथा पहाड़ी गीत गाते हैं। इस बीच बुज़ुर्ग साथी व्यायाम करते, गपशप करते और मुस्कुराते हुए सुकून भरी ज़िंदगी का आनंद लेते हैं।
शीत्सांग में औसत जीवन प्रत्याशा 35.5 वर्ष से बढ़कर 72.19 वर्ष हो चुकी है। 2025 में शीत्सांग में शहरी और ग्रामीण निवासियों की बेसिक पेंशन 30 युआन बढ़ाकर 295 युआन प्रति माह की गई, जो राष्ट्रीय मानक से दोगुनी है और 31.82 लाख लोगों को लाभ पहुंचा रही है। वृद्धों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम माफ़ किया गया है, जिससे 25 लाख से अधिक बुज़ुर्गों को लाभ मिल रहा है। 2025 के अंत तक शीत्सांग के 62 प्रतिशत द्वितीयक और उच्चतर स्तरीय अस्पतालों में जेरिएट्रिक विभाग स्थापित किए जा चुके हैं और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य प्रबंधन सेवा दर 80 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।