
दक्षिण पश्चिम चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश में स्थित देथ्येन जलप्रपात में घनी हरियाली के बीच बिल्कुल साफ पानी बहता है। इसका सबसे अच्छा अनुभव लेने के लिए, झरने के नीचे नदी में बांस की नाव की सवारी की जा सकती है। वियतनाम के बान गियोक जलप्रपात से जुड़ा यह जलप्रपात, एशिया का सबसे बड़ा सीमा-पार जलप्रपात है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा जलप्रपात है। 2024 में, चीन और वियतनाम ने देथ्येन-बान गियोक सीमा-पार पर्यटन सहयोग क्षेत्र' की शुरुआत की, जो चीन के लिए इस तरह का यह पहला प्रयास है।