
पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में लाल समुद्र तट का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। दूर तक फैली लाल वनस्पति ऐसी लगती है, मानो नीले समंदर के किनारे लाल मखमली चादर बिछी हो। ज्वार के आने और जाने के साथ समुद्र तट पर घुमावदार जलधाराएं भी बनती हैं। लाल और नीले रंगों का यह खूबसूरत मेल प्रकृति की अनोखी छटा पेश करता है।