
चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर के पश्चिमी तट पर स्थित नए क्षेत्र में रेड बीच इन दिनों एक खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारा पेश कर रहा है। च्याओजोऊ खाड़ी के किनारे दूर तक फैली यह आर्द्रभूमि लाल कालीन जैसी दिखाई देती है। यहां ज्वार-भाटे के साथ सुएदा साल्सा पौधों की लालिमा, घुमावदार जलमार्ग और नीला पानी मिलकर मनमोहक दृश्य बनाते हैं। लाल रंग से सजी वनस्पतियों और पानी के खूबसूरत मेल से नदी और समुद्र के संगम पर स्थित यह आर्द्रभूमि एक आकर्षक पारिस्थितिक परिदृश्य प्रस्तुत करती है।