
26 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग के ओलंपिक पार्क में जिन्कगो और युआनपाओ मेपल के पेड़ अपने सबसे खूबसूरत रंगों में नज़र आए। यहां रंगीन पत्तियों को देखने का यह सबसे अच्छा समय है। शरद ऋतु के सुनहरे और लाल रंगों से सजा पार्क नगरवासियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले रहे हैं।