
शरद ऋतु ने उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित ग्रेटर शिंगआन पर्वत के बिर्च जंगलों को सुनहरे रंग में रंग दिया है। यह पर्वत श्रृंखला उत्तरी इनर मंगोलिया और हेइलोंगच्यांग प्रांत तक फैली हुई है और इसमें चीन के सबसे बड़े और सबसे अच्छी तरह संरक्षित 71 लाख हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र हैं।
यहाँ हर मौसम में अलग नज़ारा देखने को मिलता है – वसंत में हरियाली, गर्मियों में घना जंगल, शरद ऋतु में सुनहरी चादर और सर्दियों में बर्फ की सफेदी। शरद ऋतु में यहाँ का दृश्य सबसे मनमोहक होता है, जब पूरा जंगल सोने जैसा चमकने लगता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।