एशियन गेम्स के पहले दिन में चीनी तैराकी टीम ने छह स्वर्ण पदक जीते

10:59:21 2026-09-21
आइची-नागोया एशियन केम्स की तैराकी प्रतियोगिता 20 सितंबर को टोक्यो एक्वेटिक्स सेंटर में शुरू हुई। चीनी टीम ने पहले दिन सात स्पर्धाओं में 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते और चार खेल रिकॉर्ड तोड़े। उस दिन के पहले फाइनल में, 13 वर्षीय यु त्सीती (Yu Zidi) ने 2 मिनट 5.08 सेकंड के साथ महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का खिताब जीता और चांग युफ़ेई (Zhang Yufei) के मीट रिकॉर्ड को 0.49 सेकंड से बेहतर किया। छांग मोहान (Chang Mohan) ने 2 मिनट 8.44 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।
उस दिन के पहले फाइनल में, 13 वर्षीय यु त्सीती (Yu Zidi) ने 2 मिनट 5.08 सेकंड के साथ महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का खिताब जीता और चांग युफ़ेई (Zhang Yufei) के मीट रिकॉर्ड को 0.49 सेकंड से बेहतर किया। छांग मोहान (Chang Mohan) ने 2 मिनट 8.44 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।
पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले 50 मीटर के बाद चीनी खिलाड़ी फान चानले (Pan Zhanle) तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने बाद के चरणों में बढ़त बनाई और 47.61 सेकंड में फिनिश लाइन पार की, जो दक्षिण कोरियाई तैराक किम यंग-बम (Kim Young-bum) से केवल 0.04 सेकंड आगे थे।

महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल में थांग छ्येनथिंग (Tang Qianting) ने 29.45 सेकंड का समय निकालकर प्रारंभिक दौर के बाद एक बार फिर मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह अपने एशियाई रिकॉर्ड से केवल 0.01 सेकंड पीछे रह गईं। चीनी तैराक यांग छांग (Yang Chang) ने 30.24 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में, श्य्वी च्यायु (Xu Jiayu) ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और 51.98 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने ही मीट रिकॉर्ड में 0.04 सेकंड का सुधार किया और दूसरे स्थान पर रहने वाले तैराक से 1.95 सेकंड आगे रहे। एक अन्य चीनी तैराक, च्यांग छंगलिन (Jiang Chenglin), 54.53 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

महिलाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में ली पिंगच्ये (Li Bingjie) ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और 15 मिनट 53.52 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी तैराक काओ वेइचोंग (Gao Weizhong) पांचवें स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के फाइनल में, यु यिथिंग (Yu Yiting), चांग युफेई (Zhang Yufei), छंग युच्ये (Cheng Yujie) और वू छिंगफ़ेंग (Wu Qingfeng) की चीनी टीम ने प्रत्येक बैटन एक्सचेंज के बाद अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः 3 मिनट 33.10 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी हांगकांग की टीम ने रजत पदक जीता और जापानी टीम तीसरे स्थान पर रही।