
दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में स्थित नामत्सो झील, जिसे शीत्सांग में 'स्वर्ग का सरोवर' कहा जाता है, समुद्र तल से 4,718 मीटर की ऊँचाई पर बसी है। यह दुनिया की सबसे ऊँची बड़ी खारे पानी की झील है, जो 2,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है।
न्येनचेनतांगल्हा पर्वत से आने वाले ग्लेशियर और झरनों से पोषित यह झील वन्यजीवों का घर भी है – भूरे भालू, जंगली याक, कियांग और पानी के पक्षियों के झुंड यहाँ के किनारों पर देखे जा सकते हैं। इसके पानी में कई प्रकार की मछलियाँ हैं, और आसपास की पहाड़ियों में कॉर्डिसेप्स और स्नो लोटस उगते हैं।
यह झील ल्हासा के दामशुंग काउंटी और नागछ्यू के बैंगोइन काउंटी में फैली है और शीत्सांग की तीन पवित्र झीलों में से एक है। यहाँ का नज़ारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।