
2026 ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट 20 सितंबर रात मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। संगीत सभा में चीन की मूख्य भूमि, थाईवान, हांगकांग और मकाओ के उत्कृष्ट संगीतकारों और फिल्म निर्माताओं ने भाग लिया, जिन्होंने गीतों और फिल्मों के माध्यम से भावनात्मक बंधन बुनते हुए, चीनी लोगों की साझा सांस्कृतिक स्मृतियों को बयां किया और "हम एक परिवार हैं" की सच्ची भावनाओं को व्यक्त किया।
"ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट" जो 2021 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है, थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों, हांगकांग और मकाओ में एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक ब्रांड बन गया है। इस वर्ष की संगीत सभा में कलाकारों की सूची, विषयवस्तु और प्रसार के मामले में व्यापक सुधार किए गए हैं।
इस वर्ष के कॉन्सर्ट में 130 से अधिक फिल्म निर्माता और संगीतकार उपस्थित हुए, जो इस आयोजन के इतिहास में कलाकारों की सबसे बड़ी संख्या का रिकॉर्ड है, जिसमें थाईवान के कलाकारों का हिस्सा लगभग 25 प्रतिशत है।