
रविवार की सुबह, पूर्वी चीन के आनह्वी प्रांत के वुहू शहर के फानछांग जिले में पहाड़ियों और खेतों पर कोहरे की चादर छाई हुई है। धुंध से भरी इस सुबह में ऊंचे ट्रांसमिशन टावर और बिजली की लाइनें पूरे नज़ारे को एक अलग ही रूप दे रही हैं। ऐसा लगता है, मानो चीनी पारंपरिक स्याही चित्रकला का कोई जीवंत नमूना आंखों के सामने उतर आया हो। अति-उच्च वोल्टेज वाला यह ट्रांसमिशन गलियारा चीन की पश्चिम से पूर्व बिजली स्थानांतरण परियोजना का हिस्सा है। इसके जरिए पश्चिमी क्षेत्रों में पैदा होने वाली बिजली को पूर्वी महानगरों तक पहुंचाया जाता है। यह परियोजना न केवल देश के ऊर्जा संसाधनों के संतुलित उपयोग में मदद करती है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देती है। तकनीक और प्रकृति का यह अनोखा मेल यहां के खूबसूरत नज़ारे को और खास बना देता है।