
6 सितंबर को चीन के कुइचो प्रांत के आनशुन शहर के फिंगपा जिले के पाइयुन गांव में धान के खेतों के बीच पांच विशाल कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इन कलाकृतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। खास बात यह रही कि इन कलाकृतियों में धान के खेतों को "कागज़" और धान की फसल को "स्याही" के रूप में इस्तेमाल कर आकर्षक चित्र तैयार किए गए। वहीं, पर्यटक धान के खेतों के बीच से गुजरने वाली छोटी ट्रेनों की सवारी का आनंद लेने के साथ-साथ खेतों में मछली पकड़ने और कृषि शिक्षा जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस तरह यहां कृषि, संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़कर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।