
1 सितंबर को, चीन के स्कूलों में नए सेमेस्टर की शुरुआत हुई। पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के चिनहुआ शहर में नंबर 9 मिडिल स्कूल के प्रथम वर्ष के छात्रों ने रिक्लाइनिंग डेस्क और कुर्सियों का उपयोग शुरू कर दिया है। अब छात्र लंच ब्रेक के दौरान पेट के बल नहीं सोते। इस तरह के लंच ब्रेक से दोपहर में उन्हें ऊर्जा मिलती है, जो उन्हें अच्छी तरह से पढ़ाई करने में मदद करती है।