
विश्वविख्यात पोटाला महल शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में स्थित है। हाल के वर्षों में, ल्हासा ने अपने सांस्कृतिक और पर्यटन बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार किया है, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पोटाला महल के पास कई दर्शनीय और फोटोग्राफी स्थल बनाए गए हैं, जैसे ल्हासा पैराडाइज ग्रासलैंड दर्शनीय क्षेत्र, ल्हासा नानशान पार्क, लालू आर्द्रभूमि राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र आदि, जहां पर्यटक इस महान महल की सुन्दर तस्वीर ले सकते हैं।