
19 जुलाई 2026 को चीन के ग्वांग्शी जुआंग स्वायत्त प्रदेश की रोंगआन काउंटी स्थित दाफाओ मियाओ गांव में पारंपरिक "छह जून नंदा मछली उत्सव" मनाया गया।
ये मियाओ जनजाति की सदियों पुरानी परंपरा है जो फसल की खुशी मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें गांव के निवासी और बाहर से आए पर्यटक एक साथ पानी में उतरकर खेलते हैं, नंगे हाथों से मछली पकड़ते हैं और जनजाति की समृद्ध संस्कृति का आनंद लेते हैं।