
दक्षिण पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की पहली विद्युतीकृत रेलवे — ल्हासा-न्यिंगची रेलवे ने 25 जून को अपनी पाँचवीं वर्षगांठ मनाई। पिछले पाँच वर्षों में इस मार्ग पर 62.5 लाख से अधिक यात्रियों ने सफ़र किया और 20 लाख टन से अधिक माल ढुलाई हुई। 435 किलोमीटर लंबा यह रेलमार्ग ल्हासा को न्यिंगची से जोड़ता है और 90% से अधिक हिस्सा समुद्र तल से 3,000 मीटर से ऊपर स्थित है। यह 'दुनिया की छत' पर बनी एक आधुनिक परिवहन धुरी है, जिसने शीत्सांग के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में रेल यातायात की शुरुआत की और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी।