
ड्रैगन बोट फेस्टिवल यानी त्वान वू फेस्टिवल का मौसम आते ही पूरे चीन की नदियों में ढोल की गूंज और पैडल के छपाके फिर से गूंजने लगे हैं। क्वांगतोंग, हुपेई, च्यांगशी और कई अन्य प्रांतों में रंग-बिरंगी ड्रैगन बोटें तेज़ रफ्तार से पानी को चीरती हुई आगे बढ़ रही हैं। नावों पर बैठे खिलाड़ी एक साथ पैडल चला रहे हैं तो किनारे खड़ी भीड़ जोर-शोर से अपनी टीमों को उत्साहवर्धन कर रही है। यह दौड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक जीवित सांस्कृतिक परंपरा है, जो खेल, विरासत और सामुदायिक भावना को एक साथ पिरोती है। शोर-शराबे वाले शहरों से लेकर शांत नदी किनारों तक, यह उत्सव 2,000 साल से भी अधिक पुरानी परंपरा को आज भी जीवंत बनाए हुए है।