
जैसे-जैसे गाओखाओ (राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा) नजदीक आ रही हैं, चीन के चेजियांग प्रांत के जियाशिंग शहर में गाओखाओ परीक्षा देने वाले छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों के मनपसंद स्कूलों में प्रवेश पाने की उम्मीद में एक चियोंगसम की दुकान पर चियोंगसम चुन रहे हैं। चियोंगसम एक पारंपरिक चीनी पोशाक है। "छिखाईदेशेंग" एक चीनी मुहावरा है जिसका अर्थ है कि जैसे ही युद्ध का झंडा फहराया जाता है, जीत हासिल हो जाती है। चियोंगसम चीनी में छिफाओ कहा जाता है, जिसमें "छि" का उच्चारण "छिखाईदेशेंग" में "छि" के समान होने के कारण, चीनी माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को परीक्षा में सौभाग्य के लिए चियोंगसम पहनाते हैं।