
लिनची में आड़ू के फूलों के खिलने के साथ शीत्सांग का वसंत शुरू होता है। लिनची अपने विशाल जंगलों और आड़ू के फूलों के लिए प्रसिद्ध है। ये फूल हल्के गुलाबी-सफेद रंग के होते हैं और पहाड़ी ढलानों पर सुंदर दृश्य प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय लोग इन आड़ू के फलों को सूखे आड़ू, पेय और तेल जैसे उत्पाद बनाते हैं, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। 2002 से शुरू हुआ लिनची आड़ू फूल पर्यटन उत्सव एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है, जो स्थानीय लोगों को आतिथ्य और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करने में मदद करता है।